-
☰
हरियाणा: जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हांसी पुलिस ने CCTNS पर दिया प्रशिक्षण
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: आमजन को त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हांसी पुलिस लगातार तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को बढ़ावा दे रही है। इसी उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) प्रणाली पर एक विशेष प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी विनोद शंकर ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीसीटीएनएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बताया कि ऑनलाइन शिकायतों को उनकी प्रकृति के अनुसार सही श्रेणी में दर्ज करना और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निष्पक्ष समाधान करना अत्यंत आवश्यक है। डीएसपी विनोद शंकर ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, मोहररों, शिकायत लिपिकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान प्रतिभागियों को सीसीटीएनएस पोर्टल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन, डेटा एंट्री, शिकायतों की मॉनिटरिंग तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार शिकायतों को सही तरीके से दर्ज करने से उनकी निगरानी और समाधान प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनती है। डीएसपी ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत प्रणाली आम नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। यदि शिकायतों का समय पर और निष्पक्ष समाधान किया जाए तो इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और आमजन का भरोसा भी मजबूत होगा। उन्होंने कर्मचारियों से तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण बैठक में डीसीआरबी प्रभारी, शिकायत लिपिक, जिले के सभी थाना मोहरर (मुंशी), उनके सहायक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों से सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी उपयोग करते हुए ऑनलाइन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील की। हांसी पुलिस का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाना है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत