-
☰
हरियाणा: बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस अलर्ट, अभिभावकों के लिए जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिले के सभी अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिले के सभी अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों की सुरक्षा प्रत्येक परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखनी चाहिए तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां अवश्य देनी चाहिए। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि छोटे बच्चों को कभी भी अकेले घर से बाहर न भेजें। यदि किसी कारणवश उन्हें बाहर जाना पड़े तो उन्हें किसी विश्वसनीय व्यक्ति की निगरानी में ही भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि पड़ोस में खेलने या किसी परिचित के घर भी जा रहे हों, तब भी अभिभावकों को उनकी जानकारी रखनी चाहिए और समय-समय पर उनकी निगरानी करनी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार "गुड टच और बैड टच" के बारे में जागरूक करने की अपील की। साथ ही बच्चों को यह भी सिखाने पर जोर दिया कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति उन्हें बहलाने-फुसलाने, किसी प्रकार का लालच देने या अपने साथ चलने के लिए कहे तो वे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। एसपी ने कहा कि बच्चों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर याद होना चाहिए। साथ ही स्कूल आने-जाने के लिए सुरक्षित परिवहन और विश्वसनीय व्यक्ति का ही चयन किया जाए। उन्होंने बच्चों को किसी भी असहज या संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत अपने परिजनों या शिक्षकों को देने के लिए भी प्रेरित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि किसी बच्चे के साथ कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, कोई बच्चा असहाय अवस्था में मिले या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी सिद्धांत जैन ने भरोसा दिलाया कि हिसार पुलिस बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई करेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को समय दें, उनकी बातें ध्यान से सुनें और उनकी सुरक्षा को कभी भी हल्के में न लें।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण