Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अवैध हथियार मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:17:17 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:17:17 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: थाना सदर टोहाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में मुख्य सप्लायर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-06, मूनक, जिला संगरूर पंजाब निवासी अश्वनी उर्फ आशु पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले इसी मामले में एक आरोपी को काबू किया जा चुका है। थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 7 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध पिस्तौल .32 बोर सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना सदर टोहाना में अभियोग संख्या 243, दिनांक 07.12.2025 के तहत धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर उक्त आरोपी की अवैध हथियार सप्लाई में संलिप्तता सामने आई, जिस पर उसे काबू किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।


Featured News