-
☰
हरियाणा: क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज नामक युवक को एक अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज नामक युवक को एक अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गांव कांवरा के निकट से पकड़ा गया। पुलिस जांच के दौरान उससे घर में चोरी की एक वारदात का भी खुलासा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोड़ी कॉलोनी निवासी राज अवैध हथियार लेकर गांव कांवरा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद थाना भूपानी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देसी कट्टा दिल्ली के अली गांव से करीब 4,000 रुपये में खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि 25 जुलाई की रात उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर थाना सूरजकुंड क्षेत्र के सेक्टर-21सी स्थित एक मकान में घुसकर सोने के आभूषण चोरी किए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब चोरी के मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण