-
☰
हरियाणा: आंदोलन पर आज होगा बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री के जींद दौरे को लेकर हुई अहम बैठक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: चानौत गांव में चल रहे आंदोलन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण मैराथन बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक गांव के मैरिज पैलेस में दोपहर 1 बजे से शुरू होगी, जिसमें उत्तर भारत की विभिन्न खाप पंचायतों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। बैठक को आंदोलन की आगामी दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बैठक में 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के जींद दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधि इस बात पर विचार करेंगे कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अपनी मांगों को किस प्रकार प्रभावी ढंग से उठाया जाए। साथ ही आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर भी सहमति बनाई जाएगी। बैठक में गांव-वार जिम्मेदारियां तय किए जाने की भी संभावना है। सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग गांवों के लोगों को रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने और चानौत गांव की मांगों के समर्थन में लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके लिए गांववार टीमें गठित करने और समन्वय व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा आंदोलन को और तेज करने के लिए आमरण अनशन जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय बैठक में उपस्थित खाप प्रतिनिधियों, किसान नेताओं और सामाजिक संगठनों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर आंदोलन को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की रणनीति भी बैठक का प्रमुख एजेंडा रहेगी। युवाओं की अलग से बैठक आयोजित कर ट्विटर (एक्स) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाने, आंदोलन से जुड़ी जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री से मांगों पर ध्यान देने की अपील को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना पर चर्चा होगी। इसके तहत ट्विटर (एक्स) पर ट्रेंड चलाने की तैयारी भी की जा सकती है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि यह बैठक आगे की रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। सभी खाप पंचायतों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई है। बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर आगामी कार्यक्रमों की घोषणा किए जाने की भी संभावना है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत