Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सर्च अभियान जारी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/07/2026 11:27:13 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/07/2026 11:27:13 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: फतेहाबाद में 10 जुलाई को जिले में अपराध एवं नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से फतेहाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खाली प्लॉटों, खंडहरनुमा भवनों, सुनसान स्थानों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, तालाबों के आसपास के क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर गहन तलाशी और सघन जांच की जा रही है। पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सत्यापित कर उनसे पूछताछ कर रही हैं। अभियान के दौरान नशा करने वालों, नशा तस्करों तथा अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही ऐसे स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाकर असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। फतेहाबाद पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अपराधियों, नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष सर्च अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। फतेहाबाद पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि अथवा नशे से संबंधित कोई सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


Featured News