-
☰
हरियाणा: अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 7 रेहड़ियां जब्त कर प्रमुख मार्ग कराए गए खाली
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की। मेयर प्रवीण पोपली और अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के मार्गदर्शन में निगम की टीमों ने रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, तालाकी गेट, राजगुरु मार्केट और दिल्ली रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर, पोस्ट ऑफिस के सामने, तालाकी गेट से विश्वकर्मा धर्मशाला, गुलाब सिंह चौक, सिरसा चुंगी, राजगुरु मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, दिल्ली रोड, एमसी-डीसी कॉलोनी मोड़ तथा अर्बन एस्टेट से जिन्दल चौक तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्गों को साफ कराया गया। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे खड़ी सात रेहड़ियों को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इन रेहड़ियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम ने व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों से सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय संचालित करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भविष्य में और सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर की सुंदरता में भी सुधार आएगा।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत