-
☰
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डीसी राहुल नरवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता व ध्यानपूर्वक सुनें और उनके समाधान के लिए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी वीसी के माध्यम से जुड़े। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी शिकायतों को अपने पास लंबित ना रखें और शिकायतों का अतिशीघ्र समाधान करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए समयबद्ध तरीके से उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका प्रभावी समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से जुड़कर समाधान शिविर की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने डीसी राहुल नरवाल से समाधान शिविर में आई शिकायतों की जानकारी ली। समाधान शिविर में आए शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डीसी राहुल नरवाल से बातचीत की और समाधान शिविर में आ रही शिकायतों से संबंधित जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हांसी शहर में माता मंदिर के निकट पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या से संबंधित अपडेट लिया। डीसी ने बताया कि समस्या का समाधान करवाया जा चुका है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधान में समस्याओं का समाधान करवाने के लिए पहुंचे नागरिकों से भी सीधा संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि क्या आपकी समस्याओं का समाधान सही ढंग से हो रहा है। नागरिकों ने प्रति उत्तर में कहा कि उनकी समस्याओं को डीसी राहुल नरवाल तथा अन्य अधिकारियों द्वारा बहुत ही गंभीरता से सुना जाता है और समाधान के लिए शत प्रतिशत प्रयास किए जाते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डीसी सहित अन्य अधिकारियों की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। डीसी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इसी प्रकार से जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि किसी भी अधिकारी को जनता की समस्याओं के समाधान से कोई भी जरूरी कार्य नहीं होना चाहिए। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। डीसी ने इस दौरान कई समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया और कई शिकायतों के समाधान के लिए समय सीमा भी निर्धारित की। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अगर किसी विभाग का अधिकारी समस्या के समाधान में आनाकानी करता है तो सीधी उनसे सीधी बात करें। उन्होंने कई शिकायत कर्ताओं को खुद का मोबाइल नंबर भी दिया। डीसी राहुल नरवाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राशन कार्ड कटने को लेकर आए आवेदनों की मौके पर ही जांच करवाई। उन्होंने एसडी विद्यालय के निकट जल भराव को लेकर प्रस्तुत शिकायत पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मामले का अगली बैठक से पूर्व समाधान सुनिश्चित करें। दुर्गा कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या पर डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की शहर में कहीं भी जल आपूर्ति पाइपलाइन लिक नहीं होनी चाहिए। सभी लाइनों पर निगरानी बनाकर रखें लीकेज होने पर तुरंत दुरुस्त करें।
उत्तर प्रदेश: चुनार पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नदिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती