Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: धूमधाम से मनाया गया आसाराम बापू का 90वां अवतरण दिवस

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jaidrath Pareek , Date: 09/04/2026 03:55:48 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Jaidrath Pareek ,
  • Date:
  • 09/04/2026 03:55:48 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री योग वेदांत सेवा समिति चित्तौड़गढ़ ने श्री संत श्री आसाराम जी बापू के 90 वें अवतरण दिवस को  विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया।

विस्तार

राजस्थान: श्री योग वेदांत सेवा समिति चित्तौड़गढ़ ने श्री संत श्री आसाराम जी बापू के 90 वें अवतरण दिवस को  विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भव्य संकीर्तन यात्रा लक्ष्मीनाथ मंदिर से सुभाष चौक सब्जी मंडी  होकर नाडुलिया तक निकाली गई। संकीर्तन यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। भक्ति भाव से भजन, कीर्तन के साथ साधकों ने नगर में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। इस अवसर पर संत श्री आसारामजी बापू का संदेश भी सभी तक पहुंचाया गया कि अपने जन्म दिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा, दया, और परोपकार के कार्यों में लगाकर सार्थक बनाना चाहिए। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण पुंगोलिया ने बताया कि इस पावन अवसर पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मीडिया प्रभारी मयूर पटेल ने बताया की यात्रा में शामिल लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा ,प्रेम और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ाने का संकल्प लिया। संकीर्तन यात्रा में धना जी गुर्जर, गोपाल जी शर्मा, सुरेश जी कल, शशि प्रभा झाला, लक्ष्मीकांत व्यास, चंद्रशेखर सोनी, राजेश गोठवाल ,राम प्रसाद रजक, जगदीश जी पालीवाल, हरि राव मराठा, निशा,  राजू रजक ,शैलेंद्र, रीना जैन, सुरेश करूंडा, राजकुमार लखारा ,मदन भदेसर, भुवनेश पारीक, तारा साहू, निर्मला साहू,सपना साहू, देवराज साहू ,राकेश लुलानी, इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।