Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: धूमधाम से मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 09/04/2026 03:45:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 09/04/2026 03:45:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रामनगर काॅलोनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्याधिक संख्या में भागीदारी निभाई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रामनगर काॅलोनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अत्याधिक संख्या में भागीदारी निभाई। महानगर सहारनपुर की रामनगर काॅलोनी में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया गया, जिसमें पदाधिकारीगणों व कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर शिविर का इंतजाम किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर फूल चढ़ाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राकेश शर्मा, नगर निगम वार्ड 2 के पार्षद सुनील कुमार पंवार ने कहा कि आज हम भारतीय जनता पार्टी का सैंतालिस वां जन्म दिवस के रूप में स्थापना दिवस समारोह  मना रहे हैं।

 

श्री विपिन सिंह ग्राम पिंजौरा ने अपने संबोधन में बताया की जनसंघ का नाम बदलकर पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी 1980 में रखा गया। कार्यक्रम में इनके अलावा अनेक पदाधिकारीगणों और कार्यकर्ताओं ने भी स्थापना दिवस समारोह में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक दूसरे को शुभ कामनाएं दी, और मिठाई वितरित की जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीगणों का मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में अच्छा खासा उत्साह व हर्षोल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर वार्ड 2 के पार्षद एडवोकेट सुनील पंवार महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भाजपा, महानगर मंत्री सेक्टर सोनम कश्यप, संयोजक राकेश शर्मा, बूथ कार्यकर्ता नवीन शर्मा, विक्रम चौधरी,सतपाल पुंडीर, बूथ अध्यक्ष दीपक कश्यप, बूथ अध्यक्ष विपिन सिंह पिंजौरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।