-
☰
मध्य प्रदेश: शिकायत निस्तारण के बाद अब फरियादियों से ले रही पुलिस फीडबैक
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव की पहल से अब थानों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादी से सीधे फीडबैक लिया जाता है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव की पहल से अब थानों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादी से सीधे फीडबैक लिया जाता है। शिकायत निस्तारित होने के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कॉल करके फरियादी से पूछा जाता है कि वह समाधान से कितने संतुष्ट हैं। यह कदम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कॉल के दौरान शिकायत निस्तारण की गति, अधिकारी का व्यवहार और समस्या के समाधान की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली जाती है। इससे पुलिस को यह समझने में मदद मिलती है कि जनता को उनकी सेवाओं से वास्तविक संतोष मिला या नहीं। फरियादी और पुलिस के बीच भरोसे का सेतु बताया गया है कि फीडबैक लेने का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जनता यह महसूस करेगी कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रही है। स्थानीय नागरिक इस पहल की सराहना कर रहे हैं। एक फरयादी ने कहा कि अब थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद वे अधिक आश्वस्त महसूस करते हैं क्योंकि पुलिस सीधे उनकी प्रतिक्रिया जानती है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि कॉल पर ईमानदारी से फीडबैक दें ताकि पुलिस विभाग अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार कर सके। इस पहल से जिले में पुलिस-जनता संबंध और पुलिस सेवा की जवाबदेही दोनों मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश: चुनार पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए नदिनी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का किया उद्घाटन
राजस्थान: अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएँ
हरियाणा: आईटीआई में 10 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, 190 पदों पर भर्ती
हरियाणा: समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के दिए गए निर्देश