Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जलभराव से निपटने को प्रशासन हुई सतर्क, एडीसी ने दिए सख्त निर्देश
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 09/04/2026 10:51:22 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 09/04/2026 10:51:22 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन ने शहर में संभावित जल भराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एसडी कॉलेज, समाधा रोड, तिकोना पार्क सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया।

विस्तार

हरियाणा: एडीसी लक्षित सरीन ने शहर में संभावित जल भराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एसडी कॉलेज, समाधा रोड, तिकोना पार्क सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए समय रहते ठोस कार्य योजना तैयार कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। एडीसी ने कहा कि बारिश के दौरान जल भराव की समस्या से नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी के लिए प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने हेतु जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान एडीसी लक्षित सरीन ने संबंधित अधिकारियों को सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई कराने, खुले मैनहोल पर ढक्कन एवं जालियां लगाने तथा जल निकासी के लिए अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी, नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।