-
☰
हरियाणा: ऑपरेशन जीवन ज्योति, नशा मुक्ति अभियान हुआ तेज, युवाओं को किया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जागरूकता एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीमों द्वारा विभिन्न गांवों में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उपचाराधीन नशा पीड़ितों का फॉलोअप कर उन्हें उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुंदर के कुशल नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम फतेहाबाद द्वारा गांव बनगांव की पंचायती लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके उपरांत टीम ने 08 उपचाराधीन नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका फीडबैक लिया तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की। साथ ही 04 नए नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त टीम ने गांव के सरपंच से मुलाकात कर आगामी दिनों में गांव में नशा मुक्ति शिविर आयोजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। वहीं सहायक उपनिरीक्षक सज्जन कुमार के कुशल नेतृत्व में टोहाना मंडल के गांव तलवाड़ा में पूर्व में आयोजित नशा मुक्ति शिविर से लाभान्वित परिवारों एवं नशा पीड़ितों से संपर्क कर फॉलोअप किया गया। टीम ने 08 नशा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान कुछ पीड़ितों में सकारात्मक सुधार तथा कुछ में आंशिक सुधार पाया गया। सभी पीड़ितों को नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने तथा नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं स्टेडियम में युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान दो नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल, टोहाना में उपचार हेतु दाखिल भी करवाया गया। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित है तो उसे समय रहते उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करें। समाज और परिवार के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत