-
☰
हरियाणा: नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 6.62 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: सिरसा में बीती रात्रि सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवकों को काबू किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते ह्ए सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत कार्रवाई करती हुई सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग थाना क्षेत्र के गांव बोदिवाला के प्राइमरी स्कूल के नजदीक टी पॉइंट पर मौजूद थे। इस दौरान गांव की तरफ से दो युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी युवक विकास पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव चाड़ीवाल व अजय पुत्र सुभाष निवासी गांव रंधावा जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्ज से 6 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना पुलिस को सौंपी गई है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस घटना संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत