Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने पर पुलिस का फोकस, अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:27:26 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:27:26 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा आपराधिक मामलों की निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुसंधान अधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण कराया जा रहा है, ताकि न्यायालय में मजबूत एवं विधिसम्मत साक्ष्य प्रस्तुत कर दोषियों को प्रभावी ढंग से सजा दिलाई जा सके। इसी क्रम में पुलिस लाइन हिसार स्थित जिला प्रशिक्षण स्कूल में विभिन्न थानों के लगभग 30 अनुसंधान एवं अभियोजन अधिकारियों के लिए एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन निरीक्षक कंवर पाल, प्रभारी जिला प्रशिक्षण स्कूल, हिसार द्वारा किया गया। सेमिनार में अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय के क्रिमिनल अपील संख्या 1485/2008 निर्णय दिनांक 07 जनवरी 2014 के महत्वपूर्ण निर्णय से अवगत कराया गया। 

इस निर्णय के माध्यम से बताया गया कि किसी भी आपराधिक मामले में दोषसिद्धि केवल मजबूत, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत अनुसंधान तथा प्रभावी अभियोजन के आधार पर ही संभव है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अनुसंधान में छोटी-सी कमी भी न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। प्रशिक्षण के दौरान अपराध स्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण, साक्ष्यों के संरक्षण, गवाहों के बयान, फॉरेंसिक साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग, दस्तावेजीकरण तथा अभियोजन के साथ बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल मामलों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक मामले में उच्च गुणवत्ता का अनुसंधान सुनिश्चित करना है। बेहतर जांच और प्रभावी अभियोजन से ही दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जा सकती है तथा न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।


Featured News