Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: PM के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस हुई अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/07/2026 12:55:22 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/07/2026 12:55:22 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: जिला जींद में 17 जुलाई 2026 को प्रस्तावित प्रधांनमत्री भारत सरकार के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, भा.पु.से. ने पुलिस लाइन जींद में ज़िला जींद के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा उनके अधीन तैनात पुलिसकर्मियों को एकत्रित कर संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह ने दिशा-निर्देश दिए कि माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन  के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण करने, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता, सजगता और पेशेवर तरीके से निभाए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। पुलिस अधीक्षक जींद ने  कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने, आपसी समन्वय बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना पुलिस कि सर्वोच्च प्रथामिकता है । 

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा- निर्देश दिए कि वे  अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करते हुए गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती सुनिश्चित करने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने तथा ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को सतर्क रहते हुए आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक जींद ने स्पष्ट किया कि जींद पुलिस का उद्देश्य इस कार्यक्रम को पूर्ण सुरक्षा, बेहतर समन्वय एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 
 


Featured News