-
☰
हरियाणा: नशा पीड़ितों तक पहुंची पुलिस, दवा और काउंसलिंग किया उपलब्ध
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार में 10 जुलाई को पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं हरियाणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जिला हिसार की नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना अग्रोहा एवं थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव असरावा, गांव महलसरा, आदमपुर मंडी तथा गांव सदलपुर में विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं एवं अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं तथा अपने परिवार को नशे से दूर रखने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने लोगों से आह्वान किया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है या कोई नशा तस्कर सक्रिय है तो उसकी सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया। आज जिला क्षेत्र में 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इसके साथ ही 08 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई, जबकि 02 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई। कुल 10 नशा पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक ब्लड टेस्ट एवं विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि वे नशे की लत से स्थायी रूप से बाहर निकल सकें। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई ही नहीं कर रही, बल्कि नशे के शिकार लोगों का उपचार एवं पुनर्वास भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज, परिवार और पुलिस के सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
एसपी ने जिलावासियों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत