Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पहुंची संत गुरु रविदास की पावन कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ स्वागत

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 06/08/2026 11:42:29 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 06/08/2026 11:42:29 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार महान समाज सुधारक और मानवता के प्रतीक, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 'पावन कलश वंदन यात्रा' का बुधवार को हिसार पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

विस्तार

हरियाणा: हिसार महान समाज सुधारक और मानवता के प्रतीक, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 'पावन कलश वंदन यात्रा' का बुधवार को हिसार पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला इकाई द्वारा सेक्टर-14 स्थित बुधला संत मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पावन कलश की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा वातावरण संत जी के जयघोष और भजनों से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां व संदेश

गुरुग्राम से पहुंचा पावन कलश: जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपरा ने बताया कि गुरुग्राम से भाजपा पदाधिकारियों की 11 सदस्यीय टीम इस पावन कलश को लेकर हिसार पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर इसका भव्य स्वागत किया। सामाजिक समरसता का प्रतीक: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि संत रविदास महाराज जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समानता और मानवता के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को भेदभाव, ऊंच-नीच और जातिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर प्रेम व भाईचारे का मार्ग दिखाया।

राष्ट्र निर्माण और विकास: डॉ. खेदड़ ने बताया कि संत रविदास जी का 'सबका सम्मान, सबका उत्थान' का संदेश आज भी प्रासंगिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत और संत परंपरा को सशक्त करने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। "संत श्री गुरु रविदास महाराज की शिक्षाएं समाज को जोड़ने, वंचित वर्गों को सम्मान दिलाने और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करती हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।" कार्यक्रम में मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, अशोक मित्तल, पीयूष मेहता, राजेंद्र सपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सर्वजातीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Featured News