Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: होटल-लॉज संचालकों को एसडीएम के सख्त निर्देश, आईडी जांच और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:07:43 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:07:43 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय में रतिया क्षेत्र के होटल, लॉज, गेस्ट हाउस तथा अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालक अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का निर्धारित पहचान पत्र (आईडी) अवश्य जांचें तथा उसका पूरा रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी जाए, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके। सभी प्रतिष्ठानों में खाध पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। रसोईघर, भोजन परोसने के स्थान और पानी की व्यवस्था पूरी तरह स्वछता होनी चाहिए। खाद्य सामग्री को निर्धारित मानको के अनुसार सुरक्षित तरीके से रखा जाए तथा एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का किसी भी स्थिति में उपयोग न किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा समय समय पर निरिक्षण किया जायेगा यदि किसी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा, साफ सफाई या अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायगी। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश दिए कि होटल एवं आवासीय प्रतिष्ठानों में आगंतुकों का पंजीकरण नियमानुसार किया जाए तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में होटल संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रशासन को उनका पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। बैठक के दौरान उपस्थित होटल, लॉज एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों से सुझाव भी लिए गए तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी संचालकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।


Featured News