-
☰
हरियाणा: पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा तैयारियां तेज, एडीजीपी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार ने जिला जींद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक के साथ कार्यक्रम स्थल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी संजय कुमार ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट, यातायात प्रबंधन, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आपातकालीन निकासी मार्ग, सुरक्षा घेरा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का विस्तार से निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूरी कर ली जाएं और प्रत्येक व्यवस्था का परीक्षण भी किया जाए। समीक्षा बैठक में एडीजीपी ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के हर पहलू पर विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता, अनुशासन और समन्वय के साथ निर्वहन करें। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही अधिकारियों को कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक डायवर्जन, वीआईपी रूट, आपातकालीन सेवाएं, संचार व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार, पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल कुलदीप यादव, उप महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह सहित जिला जींद के सभी डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत