-
☰
हरियाणा: सीआर लॉ कॉलेज में फोरेंसिक साइंस पर विशेष व्याख्यान हुई आयोजित
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशानुसार विद्यार्थियों को अपराध जांच में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका से अवगत कराने के उद्देश्य से सीआर लॉ कॉलेज, हिसार में ‘Extension Lecture on Forensic Science in Criminal Justice’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसएफएल की विशेषज्ञ डॉ. पूनम ने आधुनिक अपराध जांच में फोरेंसिक साइंस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्राइम सीन से साक्ष्य एकत्र करने, डीएनए, फिंगरप्रिंट और दस्तावेजी साक्ष्यों के वैज्ञानिक संरक्षण एवं जांच की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एनडीपीएस विशेषज्ञ डॉ. अनिल ने नशीले पदार्थों की पहचान, सैंपलिंग और वैज्ञानिक विश्लेषण से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं इंस्पेक्टर कंवर पाल ने पुलिस जांच की व्यावहारिक प्रक्रिया और तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में अपने अनुभव साझा किए। व्याख्यान के दौरान विधि के छात्र-छात्राओं ने अपराध जांच और न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से समाधान किया। डॉ. पूनम ने कहा कि आधुनिक आपराधिक न्याय व्यवस्था में फोरेंसिक साइंस निष्पक्ष तथ्यों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कानून के विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों और पुलिस जांच के बीच तालमेल को समझना आवश्यक बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अपराध जांच की बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें न्याय प्रक्रिया में फोरेंसिक साक्ष्यों की भूमिका की व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा।
उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कैशलेस इलाज की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में मेधावी छात्र चयन परीक्षा आयोजित, 240 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा