Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/09/2026 03:47:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/09/2026 03:47:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज यमुनानगर प्रयागराज कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हुए थाना प्रभारियों के तबादलों के बाद लालापुर थाने की कमान नैनी थाने मे तैनात 2015 बैच के तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह को सौंप दी गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज यमुनानगर प्रयागराज कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए हुए थाना प्रभारियों के तबादलों के बाद लालापुर थाने की कमान नैनी थाने मे तैनात 2015 बैच के तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह को सौंप दी गई है। वहीं लालापुर थाना प्रभारी रहे अनुभव सिंह का तबादला अपराध शाखा में किया गया है। मंगलवार को ब्रजेश सिंह ने लालापुर थाने का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही  उन्होंने थाने के समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और पूरे थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को सख्त निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

नवागत थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ अभद्र व्यवहार या लापरवाही की शिकायत मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।