Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हमारा प्यार हिसार’ के तहत 160 विद्यार्थियों को बांटी गई स्टेशनरी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 09/09/2026 11:01:00 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 09/09/2026 11:01:00 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग करने के उद्देश्य से ‘हमारा प्यार हिसार’ संस्था की ओर से मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, मेला कोठी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के 160 विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। संस्था के सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल समुंदर सिंह ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का सहयोग विद्यार्थियों के लिए काफी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का समन्वय हेड मिस्ट्रेस सुशीला आजाद ने किया। संस्था ने भविष्य में भी हिसार के विभिन्न विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एस.के. गर्ग, डॉ. राजकुमार वर्मा, त्रिलोक बंसल, प्रोफेसर हरीश भाटिया, श्रीमती कमल भाटिया, दिनेश बंसल, डॉ. रमेश भाटी, चंद्रकांत, सत्येंद्र यदुवंशी और टोनी यदुवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: स्कूल बंद करने के विरोध पर सपा नेताओं पर मुकदमा, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश: आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर सम्मान समारोह, ₹12 हजार मानदेय से मातृशक्ति में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र,  कैशलेस इलाज की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में मेधावी छात्र चयन परीक्षा आयोजित, 240 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


Featured News