-
☰
उत्तर प्रदेश: नगर निगम बोर्ड की बैठक में मेला गुघाल के बजट पर लगी मुहर
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सर्किट हाउस में मंगलवार को महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक मेला गुघाल के लिए 1.99 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय बजट और 3.65 करोड़ रुपये के आय बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। पिछले वर्ष मेले का बजट 1.42 करोड़ रुपये था। बोर्ड ने मेला गुघाल का ठेका तीन वर्ष के लिए देने के साथ पार्किंग और पथ प्रकाश का ठेका एक साथ देने को भी मंजूरी दी। मेला संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त करने का अधिकार भी महापौर को सौंपा गया। बैठक में विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाला, सीसी सड़क, बाउंड्रीवाल और शौचालय निर्माण सहित कई विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। हकीकत नगर और लेबर कॉलोनी के पार्कों में पाथवे, ग्रिल गेट और ओपन जिम के निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए करीब 30-30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। स्लॉटर हाउस को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। अधिकारियों ने बताया कि एनजीटी के आदेश के अनुसार नई पशुवधशाला आबादी क्षेत्र से बाहर संचालित की जानी है। इसके लिए नई निविदा में 50 लाख रुपये का न्यूनतम वार्षिक मूल्य रखा गया है। महापौर ने अधिकारियों को नगर निगम परिसर में सभी पार्षदों के नाम का शिलापट लगाने, सड़क निर्माण के साथ शिलापट लगवाने और नालों में पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण और एसटीपी प्लांट की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, नाला, सीवर, प्रकाश और अतिक्रमण संबंधी समस्याएं उठाईं।
गुजरात: बारिश की कमी से किसानों और पशुपालकों की बढ़ी चिंता, बांधों में भी घटा जलस्तर
उत्तर प्रदेश: लालापुर थाने की कमान ब्रजेश सिंह को, अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश: नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कैशलेस इलाज की दी जानकारी