Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्कूल बंद करने के विरोध पर सपा नेताओं पर मुकदमा, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 09/09/2026 03:51:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 09/09/2026 03:51:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश में दिनांक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहांपुर की सभी विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों को बंद किए जाने का विरोध प्रदर्शन विभिन्न विद्यालयों के बाहर जनपद के सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश में दिनांक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहांपुर की सभी विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों को बंद किए जाने का विरोध प्रदर्शन विभिन्न विद्यालयों के बाहर जनपद के सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर की 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मदनापुर के ग्राम ढुकरी खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर के बाहर सपा ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी अध्यापक अनुज कुमार द्वारा थाना मदनापुर में मुनेंद्र पाल सिंह यादव सहित 10 नामजद एवं 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

इसी मामले को लेकर आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की वास्तविकता से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, सपा नेत्री डॉ. रागिनी सिंह चौहान, जिला सचिव धर्मवीर सिंह यादव, ओमकार मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष मदनापुर, रामबाबू गौतम ब्लॉक अध्यक्ष कांट, अविनाश वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष ददरौल, राजीव पाठक विधानसभा उपाध्यक्ष ददरौल, सर्वेश वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख कांट, लईक अहमद शाह, मुनेश कुमार वर्मा, आकाश वर्मा, मुकेश वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख ददरौल, श्यामा सिंह यादव,शहाब खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।