Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बेसहारा बुजुर्ग की मदद करने पर उप-निरीक्षक रमेश कुमार को किया सम्मानित

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 16/07/2026 10:11:44 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 16/07/2026 10:11:44 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: अंबाला पुलिस की मानवीय पहल मॉर्निंग वॉक के दौरान मिले असहाय बुजुर्ग को ERV की मदद से सुरक्षित पहुंचाया 'अपना घर आश्रम, बलाना। सराहनीय सेवा अपना घर आश्रम' देश भर में 74 शाखाओं के जरिए कर रहा है लावारिस और बीमार लोगों की सेवा; बलाना आश्रम में वर्तमान में 56 लोग ले रहे हैं आश्रय। एसपी अंबाला की अपील, सड़कों पर कोई भी बेसहारा या लाचार व्यक्ति दिखे, तो उसे 'अपना घर आश्रम' पहुंचाने में मदद करें ताकि उन्हें नया जीवन मिल सके। बेसहारा और असहाय लोगों की मदद करना ही एक अच्छे और नेक इंसान की असली पहचान है। इस बात को धरातल पर सच कर दिखाया है अंबाला पुलिस के उप-निरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के रीडर रमेश कुमार ने। उनकी इस तत्परता और मानवीय संवेदना के लिए पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत ने आज उन्हें कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी इस नेक पहल की सराहना की।

​क्या है पूरा मामला

आज सुबह जब उप-निरीक्षक रमेश कुमार मॉर्निंग वॉक पर थे, तो उन्हें सिविल हॉस्पिटल के नजदीक एक बुजुर्ग अत्यंत असहाय और लाचार स्थिति में मिले। बुजुर्ग की दयनीय हालत को देखते हुए उप-निरीक्षक ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाई और बिना समय गंवाए पुलिस की ERV (Emergency Response Vehicle) को मौके पर बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग को सुरक्षित रूप से अंबाला-हिसार रोड पर स्थित 'अपना घर आश्रम, बलाना' भिजवाया गया, ताकि उन्हें उचित देखभाल और छत मिल सके।

​संस्था के कार्यों की हुई सराहना

इस मानवीय कार्य के दौरान अपना घर आश्रम, बलाना' के प्रधान श्री नरेश अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक अंबाला को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अपना घर आश्रम' पूरे भारतवर्ष में लगभग 74 विभिन्न शाखाओं के माध्यम से समाज के बेसहारा, असहाय, लावारिस और बीमार लोगों की सेवा में समर्पित है। इन आश्रमों में ऐसे लोगों को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, रहने की सुविधा, उचित चिकित्सा और पारिवारिक माहौल दिया जाता है। श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में बलाना हिसार रोड स्थित आश्रम में 56 लाचार और बेसहारा लोग रह रहे हैं, जिनकी संस्था के कर्मचारी दिन-रात सेवा कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक अंबाला की विशेष अपील

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत ने अपना घर आश्रम' के कर्मचारियों के कार्य को बेहद सराहनीय और पुण्य का काम बताया। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी एक अपील की है कि ​यदि आपको सड़क, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई लाचार, बीमार या बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें। कृपया उसे सुरक्षित रूप से 'अपना घर आश्रम, बलाना अंबाला-हिसार रोड पहुंचाने में मदद करें, ताकि समय पर उसे इलाज, भोजन और सम्मानजनक जीवन मिल सके। समाज के प्रति यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।


Featured News