-
☰
हिसार: 24 घंटे में ट्यूबवेल की बिजली तार चोरी का हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
हिसार: किसानों के खेतों में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए थाना नारनौंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
विस्तार
हिसार: किसानों के खेतों में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए थाना नारनौंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। खेत में लगे ट्यूबवेल से बिजली की तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक उप-निरीक्षक (ASI) कृष्ण कुमार ने बताया कि 04 अगस्त 2026 को गांव कापड़ो के एक किसान ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से करीब 35 से 40 फुट बिजली की तार चोरी कर ले गया है। आरोपी की गिरफ्तारी: शिकायत दर्ज होते ही पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश (पुत्र हरवीर सिंह, निवासी गांव बुडायन, जिला जींद) को धर दबोचा। पुलिस रिमांड व जांच: आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरी की गई बिजली की तार की बरामदगी और इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण