-
☰
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गुरुवार सुबह जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों के शक में कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गुरुवार सुबह जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंधों के शक में कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ मोनू (लगभग 35 वर्ष) और मृतका सोनम (लगभग 30 वर्ष) की करीब 11 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं—एक सात वर्षीय बेटा और पांच वर्षीय बेटी। सुखबीर हरियाणा के हिसार में निजी नौकरी करते थे और करीब 15 दिन पहले गांव लौटे थे। गांव वालों का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नी के गांव के एक युवक से संबंध होने का शक हो गया था। विवाद बढ़ने के बाद गुरुवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को कुर्सी से बांधा, पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि महिला को नहीं बचाया जा सका। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घर के अंदर महिला का शव बुरी तरह जला मिला। घटना के तुरंत बाद आरोपी बच्चों को लेकर मौके से चला गया था। छिबरामऊ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाने की टीम ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या