-
☰
राजस्थान: दीपावली से पहले गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, निर्बाध आपूर्ति के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आमजन को घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर एवं बहरोड़ क्षेत्र की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए आमजन को घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर एवं बहरोड़ क्षेत्र की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी बबीता यादव सहित विभागीय टीम मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। जिला रसद अधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि त्योहारी सीजन में घरेलू गैस की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी ने एजेंसी संचालकों को व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ता सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए भी कहा। जिला रसद विभाग की ओर से त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि आमजन को आवश्यक सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण और मॉनिटरिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या