-
☰
राजस्थान: सेवा कार्यों के साथ मनाया डॉ. अभिलाष मीणा का जन्मदिन, बोले- जनसेवा ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। वहीं, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। वहीं, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजमार्ग स्थित कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विकास महला, संगठन महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल के नेतृत्व में डॉ. मीणा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला और साफा पहनाकर, दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ. मनीष शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जयपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील राघव और पीसीसी सदस्य रवि बुढ़ानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्थानों पर गौसेवा की गई। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अध्ययन सामग्री और भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अलग-अलग स्थानों पर डॉ. अभिलाष मीणा का माला, साफा और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. मीणा ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का एकमात्र ध्येय जनसेवा है। जरूरतमंदों की सहायता करना और प्राणी मात्र की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सेवा कार्यों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए जनहित में निरंतर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनमोहन सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अमरसिंह गुर्जर, लोकेश मीणा, हिमांशु यादव, कमलेश मीणा, धीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या