-
☰
झारखण्ड: मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: नीलांबर पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत जामुनडीह पंचायत के राजपुर गांव में मां दुर्गा मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचदिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
विस्तार
झारखण्ड: नीलांबर पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत जामुनडीह पंचायत के राजपुर गांव में मां दुर्गा मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचदिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता उपस्थित रहे। उनके साथ गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह एवं समाजसेवी राजू तिर्की भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा एवं यज्ञ देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर यज्ञ समिति एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने कहा कि मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्री शतचंडी महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के बीच कलश वितरित किए गए और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विधायक डॉ. मेहता ने भी रथ पर सवार होकर कलश यात्रा में भाग लिया और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ मंडप पहुंची, जहां वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे। यज्ञ समिति अध्यक्ष भोलानाथ साव, सचिव निरंजन साव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साव एवं मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा सहित समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंचदिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम