-
☰
राजस्थान: सोनोग्राफी अस्पताल का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी प्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गलियाकोट बड़गी चौराहे स्थित सोनोग्राफी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: गलियाकोट बड़गी चौराहे स्थित सोनोग्राफी हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नितेश पाटीदार (बीसीएमओ), डॉ. महेंद्र सिंह जाखड़ तथा डॉ. सौरभ पाटीदार (चिकित्सा प्रभारी, गलियाकोट) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में उप प्रधान कमला बाई, समाजसेवी मनोज सामरिया, उप सरपंच हारून भाई, ईश्वर भाई सुथार, गिरिश जी महाराज, राजेंद्र सिंह चौहान, सुखलाल जी, भुरालाल जी, नानू भाई, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सोनोग्राफी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया, क्योंकि यह सुविधा पहली बार इस क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई है। कनिष्का लेबोरेटरी के मालिक डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी एवं लैब की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को अब जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और हर समय बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जताई।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम