-
☰
उत्तर प्रदेश: मोबाइल लूट मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की हुई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खीरों क्षेत्र में मोबाइल लूट के दौरान एक दलित महिला को लगभग 500 मीटर तक सड़क पर घसीटे जाने की सनसनीखेज घटना को आज तीसरा दिन हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ऐसी ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे जनता का भरोसा कायम हो सके।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खीरों क्षेत्र में मोबाइल लूट के दौरान एक दलित महिला को लगभग 500 मीटर तक सड़क पर घसीटे जाने की सनसनीखेज घटना को आज तीसरा दिन हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई ऐसी ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे जनता का भरोसा कायम हो सके। सूत्रों के अनुसार मामले में भारी लेनदेन की चर्चाएं हैं और पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल एक महिला के साथ अन्याय नहीं बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जिस मामले में ग्रामीणों ने आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, उसमें भी यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती तो यह बेहद चिंताजनक है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी कोई पहली बार अपराध करने वाले नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से क्षेत्र में छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। लोगों का आरोप है कि आखिर कब तक चौकी स्तर पर तैनात कुछ सिपाही इतनी गंभीर घटनाओं को कथित रूप से धनबल के सहारे दबाने का प्रयास करते रहेंगे और जनता असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर रहेगी। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि क्या थाना प्रभारी और जिम्मेदार अधिकारियों का अपने अधीनस्थों पर अंकुश नहीं रह गया है या फिर कहीं सांठगांठ का खेल चल रहा है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीड़िता को न्याय मिलता है या मामला दबा दिया जाता है। जनता निष्पक्ष जांच, आरोपों की सत्यता की पड़ताल और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है।
गुजरात: वाल्मीकि समाज के समरसता सम्मेलन में एकता व जल संरक्षण पर दिया गया जोर
मध्य प्रदेश: 110 पुलिसकर्मियों के तबादले से विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल
उत्तर प्रदेश: इतिहास रचते हुए नई उड़ानों की हुई शुरुआत, 170 किसान पहली फ्लाइट में हुए रवाना
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविरों में किसानों को आधुनिक खेती व डीएसआर की दी गई जानकारी
मध्य प्रदेश: 21.68 करोड़ की लागत से बने रोड ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण, आवागमन हुआ सुगम