Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नीरज आर्य बने एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 15/06/2026 11:37:56 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 15/06/2026 11:37:56 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार छात्र राजनीति में सक्रिय ग्राम पूतली निवासी नीरज आर्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार छात्र राजनीति में सक्रिय ग्राम पूतली निवासी नीरज आर्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनएसयूआई राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां ने उन्हें संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद नीरज आर्य ने कहा कि वे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, संगठन महासचिव मुकेश नराणियां, कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि नीरज आर्य लंबे समय से छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर युवा कांग्रेस नेता सुभाष द्वारिकपुरा, रवि खाजोतिया, जिलाध्यक्ष सतीश मांडैया, रितिक बबेरवाल, अमरसिंह आर्य, विनय किराड़ तथा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सतीश निमोरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।