-
☰
मध्य प्रदेश: हर्षोल्लास से मना हनुमान जन्मोत्सव, स्वच्छता और एकता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिला बालाघाट जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम मंगलेगांव मैं हर्ष उल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव और ग्रामीणों में बहुत उत्साह देखने को मिला।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिला बालाघाट जनपद पंचायत खैरलांजी अंतर्गत ग्राम मंगलेगांव मैं हर्ष उल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव और ग्रामीणों में बहुत उत्साह देखने को मिला। साथी ग्रामीणों ने प्रातः 8:00 बजे से स्वच्छता अभियान के तहत स्वयंसेवक बांधों के द्वारा मंदिर परिसर की स्वच्छता की गई, जिसमें मंडल प्रमुख धर्मेंद्र जी भैरम हिमांशु सहारे सागर सहारे ओम गजबे बाल सेवक तथा भारी ग्राम की महिला शक्ति ने भी इस अवसर पर भाग लिया और एकता और हिंदुत्व को बढ़ाने का परिचय बताते हुए उन्होंने हनुमान चालीसा सुंदरकांड आदर्श महिला मंडल के द्वारा गीत भजनों का भी कार्यक्रम हुआ साथ ही ग्राम की महिलाओं ने भी एक मुहिम उठाते भी नशा मुक्त ग्राम बनाने की घोषणा की और सभी की मंगल कामना करते हुए हिंदू सनातन धर्म को बढ़ावा एवं एकता का परिचय देने के लिए संदेश देते हुए कहा कि हिंदुत्व को बढ़ाना ही हमारा एक सर्वप्रथम धर्म है। हिंदुत्व की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थल पर जो भी कार्य होता है तो इसी प्रकार से एकता बनाकर रहे। एकता का परिचय देते रहे और समस्त ग्राम वासियों को एवं क्षेत्र वासियों को उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई दी जिसमें खंड संचालक संघ श्रीमान हीरामन जी बिसेन उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि हमेशा हिंदुत्व को जगाने के लिए एकजुट रहे। हिंदू सनातन धर्म को आगे बढ़ने का कार्य बच्चे युवा बुजुर्ग मातृशक्ति आप सभी ग्राम वासियों का इसी प्रकार से सहयोग मिलता रहेगा तो अवश्य ही कहीं ना कहीं हिंदुत्व कभी खत्म नहीं होगा और एक भारतवर्ष में मिसाल रहेगी। अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासीय एवं ग्राम के ग्राम वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई दी।
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित समाधान और स्व-गणना के लिए अधिकारियों को दी गई कड़ी चेतावनी
गुजरात: बलात्कार पर सख्त कानून के बावजूद समस्या बरकरार, सामाजिक बदलाव हुए जरूरी
उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल समेत 3 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुजरात: 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भाजपा सीनेट प्रक्रिया शुरू
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश दिए, स्व-गणना 16 अप्रैल से होगी
उत्तर प्रदेश: श्री हनुमान जन्मोत्सव और संगठन का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया