Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 30/10/2026 01:08:43 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 30/10/2026 01:08:43 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी हपुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद सिंह पुत्र लालजी सिंह, निवासी बस स्टैंड, थाना शक्तिनगर; लालबहादुर पुत्र दशरथ कोल, निवासी कोहरौलिया, थाना शक्तिनगर; तथा धंजय उर्फ धजे पुत्र लालबहादुर, निवासी जैतपुर जयंत, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती तथा आरक्षी संजीव कुमार और विजय प्रताप शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का हल्लाबोल, सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 मध्य प्रदेश: मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की हुई मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी 

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 हरियाणा: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस बैंड ने दी देशभक्ति की प्रस्तुतियां, लोगों को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने बढ़ाया यूपी का गौरव, खोए हुए मोबाइल बरामद करने में प्रदेश में चौथा स्थान


Featured News