-
☰
उत्तर प्रदेश: बकरीद से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कप्तान ने ईदगाह का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस कप्तान अभिनंदन सिंह और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने ईदगाह परिसर, आसपास के मार्गों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने भी प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स, पीएसी और निगरानी टीमों को लगाया गया है। लगातार पेट्रोलिंग और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस कप्तान अभिनंदन सिंह स्वयं लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सीधी नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है और जनता से सहयोग की अपेक्षा है ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकना बनी पहली प्राथमिकता, साइबर अपराधियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता, भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गठन का किया ऐलान
राजस्थान: ग्राम पंचायत में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, आश्वासन के बाद होगा खत्म
राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज जलप्रवाह से हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट पर