-
☰
Maharashtra Treanding News: बार डांसर निकली ड्रग सिंडिकेट, बैंक रिकॉर्ड ने उड़ाए होश
- Photo by : social media
संक्षेप
महाराष्ट्र: मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO परिसर में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत हो गई थी। अब इस मामले की जांच में एक मॉडल और अभिनेत्री जिया जैकब उर्फ जिया रेचल का नाम सामने आया है, जिसके बैंक खातों ने पुलिस को चौंका दिया है।
विस्तार
महाराष्ट्र: मुंबई के गोरेगांव स्थित NESCO परिसर में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत हो गई थी। अब इस मामले की जांच में एक मॉडल और अभिनेत्री जिया जैकब उर्फ जिया रेचल का नाम सामने आया है, जिसके बैंक खातों ने पुलिस को चौंका दिया है। जानिए पूरी खबर मॉडल जिया के बारे में बड़ा खुलासा जानकारी के मुताबिक 33 साल की जिया पहले अंधेरी के एक डांस बार में डांसर थी। साल 2020 में अश्लील डांस के आरोप में उसे गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उसने फिल्मों में काम करने की कोशिश की, लेकिन उसे खास सफलता नहीं मिली। कुछ समय तक वह रिहैब सेंटर में भी रही और फिर ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गई। जांच में पता चला कि जिया की मुलाकात मार्क उर्फ महेश खेमलानी से हुई थी, जो अक्सर विदेश जाता था। दोनों करीब दो साल तक साथ रहे। पुलिस का कहना है कि मार्क ने जिया के बैंक खातों का इस्तेमाल ड्रग्स के पैसों को इधर-उधर करने के लिए किया। पुलिस की कार्रवाई जब पुलिस ने जिया के बैंक खाते जांचे, तो करीब 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए। हैरानी की बात यह है कि नेस्को घटना के बाद खाते में मौजूद पूरा पैसा गायब हो गया। पुलिस को शक है कि यह रकम किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई या फिर क्रिप्टोकरेंसी में बदल दी गई। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी आयुष साहित्य, शुभ अग्रवाल, विनित गेरलानी और आनंद पटेल ने जिया के खातों में पैसे डाले थे। पुलिस का मानना है कि जिया इस ड्रग सिंडिकेट की अहम पात्र है और उसे पूरे नेटवर्क की जानकारी है। फिलहाल जिया पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है, जबकि उसका साथी मार्क विदेश भाग गया है। पुलिस अब उसके संपर्कों और पैसों के लेन-देन की गहराई से जांच कर रही है। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि कैसे फ़िल्मी दुनिया की चकाचौंध दुनिया के पीछे ड्रग्स का काला कारोबार छिपा हो सकता है।
CG crime news: शक के चलते पति ने पत्नी को सड़क पर किया अर्धनग्न, जबरन पिलाई पेशाब
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार