-
☰
MURDER OF IPS OFFICER'S WIFE: रिटायर्ड IPS अधिकारी की पत्नी की देर रात हुई हत्या, घरेलू सहायक पर साजिश के लगे शक
- Photo by : social media
संक्षेप
तेलंगाना: क्या देश में अब IPS अधिकारियों के परिजन भी सुरक्षित नहीं रहे तो आम जनता की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन लेगा।
विस्तार
तेलंगाना: क्या देश में अब IPS अधिकारियों के परिजन भी सुरक्षित नहीं रहे तो आम जनता की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी कौन लेगा। दरअसल खबर तेलंगाना की है, जहां एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी सुनंदा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक है उनके घर में काम करने वाली घरेलू सहायक ने आपने साथियों के साथ मिल कर उनकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस को नेपाली गैंग की भागीदारी के अहम साबुत मिल गए है। आरोपियों को ढूढ़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की है। नौकरानी ने रची IPS की पत्नी को मरने की साज़िश जानकारी के मुताबिक आईपीएस की पत्नी की मौत की साज़िश उनकी खुद की घरेलु सहायक कल्पना ने बनाई थी। उसी ने अपने साथियों को बताया था की घर में सुनंदा अकेली है। इसी जानकारी की आधार पर आरोपियों ने देर रात सुनंदा का क़त्ल कर दिया है, जिसके बाद हाई-प्रोफाइल इलाके में हड़कंप मच गया। यह इलाका बड़े अधिकारियों का माना जाता है, इसलिए सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। यह मामला इसलिए गंभीर माना जा रहा है क्योंकि पूरी घटना प्लान बनाकर की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले घर की गतिविधियों पर नजर रखी और सही समय का इंतजार किया। घटना के समय रिटायर्ड IPS अधिकारी शहर से बाहर थे और घर में महिला अकेली थीं। रात करीब 1 बजे आरोपी घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद घर से गहने और नकदी भी गायब मिले। पुलिस को शक है कि यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी। वारदात के बाद आरोपी गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि यह गैंग पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा हो सकता है। इस घटना के बाद आसपास के लोग भी सतर्क हो गए हैं और घरेलू कर्मचारियों के वेरिफिकेशन पर ध्यान दे रहे हैं। पुलिस की कार्रवाही पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे आशंका है कि आरोपी शहर से भागने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच में नेपाली गैंग के एंगल पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
CG crime news: शक के चलते पति ने पत्नी को सड़क पर किया अर्धनग्न, जबरन पिलाई पेशाब
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार