-
☰
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: बवाना थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी सफलता निकल कर सामने आ रही है, जहाँ उन्होंने बाप और बेटे की मिलीभगत से की गई नकली लूट का पर्दाफाश कर दिया है।
विस्तार
दिल्ली: बवाना थाना क्षेत्र से पुलिस की बड़ी सफलता निकल कर सामने आ रही है, जहाँ उन्होंने बाप और बेटे की मिलीभगत से की गई नकली लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है की ड्राइवर नरेश और उसके बेटे भारत ने मिलकर इस पूरी नकली लूट की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट की पूरी रकम बरामद कर ली है। जानिए पूरी खबर। शिकायत दर्ज करने वाला ही निकला मास्टरमाइंड जानकारी के मुताबिक बवाना थाना क्षेत्र में 17.75 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसका पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, जिस ड्राइवर ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरी साजिश का करता-धरता निकला। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लूटी पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान बुध विहार फेज-2 के निवासी 52 वर्षीय नरेश और उसके बेटे 26 वर्षीय भारत के रूप में हुई है। आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार ड्राइवर नरेश ने पुलिस को बताया कि वह कार से मालिक का कैश लेकर जा रहा था तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने 17.75 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर गौरव सिंह के नेतृत्व में जांच टीम को गठित किया गया था, जिनकी जांच में पुलिस को नरेश की कार अचानक से धीमी होती हुई दिखी, जिसे देख कर पुलिस को नरेश पर शक हुआ, तो उन्होंने नरेश से सख्ती से पूछताछ की और नरेश पुलिस की कड़ाई के आगे ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाया। उसने बस कुछ समय में ही अपना किया-कराया अपराध पुलिस के सामने खोल कर रख दिया। पुलिस की सतर्कता से खुली साज़िश की पोल पुलिस से जब आरोपी नरेश से कड़ाई से पूछताछ की तो सामने आया की ये पूरी लूट की साजिश उसने अपने बेटे के साथ मिलकर रची थी। दरअसल उसने बताया की उसका और उसके मालिक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया गया था, जिसके बाद उसने अपने मालिक से बदला लेने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। नरेश ने अपने बेटे को रास्ते में बुलाकर उसे पैसों से भरा बैग सौंप दिया और गाड़ी का शीशा तोड़ कर ऐसे जताया की किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर सारा पैसा लूट लिया हो लेकिन उसकी साजिश ज़्यादा देर तक नहीं चली। पुलिस ने तकनीकी मदद से सारा मामला परत-दर-परत खोल कर रख दिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
CG crime news: शक के चलते पति ने पत्नी को सड़क पर किया अर्धनग्न, जबरन पिलाई पेशाब
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार