-
☰
Cab Driver Molest Woman: कैब ड्राइवर ने की महिला से छेड़-छाड़ की कोशिश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: गुरुग्राम हरियाणा में ऑफिस जाने के लिए एक महिला ने कैब बुक की और कैब आने के बाद उसमे सवार हो कर ऑफिस के लिए निकल गई लेकिन कैब के कुछ दूर जाते ही कैब ड्राइवर ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को की और महज कुछ ही घंटे के अंदर ही कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
दिल्ली: गुरुग्राम हरियाणा में ऑफिस जाने के लिए एक महिला ने कैब बुक की और कैब आने के बाद उसमे सवार हो कर ऑफिस के लिए निकल गई लेकिन कैब के कुछ दूर जाते ही कैब ड्राइवर ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस को की और महज कुछ ही घंटे के अंदर ही कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानिए पूरी खबर। रैपिडो ऐप से कैब बुक की गई थी कैब जानकारी के मुताबिक महिला ने रैपिडो ऐप से कैब बुक की थी और वह रोज़ की तरह अपने ऑफिस जा रही थी। लेकिन यात्रा के दौरान कुछ ही समय बाद ड्राइवर का व्यवहार बदल गया और उसने महिला की तरफ अश्लील और गंदे इशारे करने शुरू कर दिए। महिला ने पहले तो इसका विरोध किया पर विरोध का चालक पर कोई असर नहीं हुआ बल्कि हालत और बिगड़ गए। महिला ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए कार रुकवाई और आस-पास मौजूद लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद आरोपी ने स्तिथि भांपकर वहां से फरार होना ही बेहतर समझा। पुलिस की कार्रवाई घबराई हुई महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने बिलकुल भी देरी न करते हुए मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर की मदद से आरोपी की पहचान कर महज़ कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को भोंडसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है, जो की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और रैपिडो कंपनी में कैब ड्राइवर के रूप में काम किया करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी विजय से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
Love Jihad Case: फर्जी नाम से संपर्क कर युवती को फंसाया, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Staged Theft: बाप-बेटे की फर्जी लूट का हुआ पर्दाफाश, मालिक से बदला लेने को रची लाखों की साजिश
Delhi Crime News: उधार देने से इंकार करने पर दुकानदार की चाकू गोदकर करी हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Manslaughter or Murder: पत्थरबाजी के बाद हुआ हादसा, दो युवकों की हुई मौत, 9 आरोपियों पर केस दर्ज