-
☰
Manslaughter or Murder: पत्थरबाजी के बाद हुआ हादसा, दो युवकों की हुई मौत, 9 आरोपियों पर केस दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पिपरानी गांव में 30 अप्रैल की रात हुए दर्दनाक हादसे का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पिपरानी गांव में 30 अप्रैल की रात हुए दर्दनाक हादसे का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। जानिए पूरी खबर। घबराहट और अँधेरे के वजह से जान जानकारी के मुताबिक, घटना की जड़ पुरानी रंजिश रहा है। गांव में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां बंटू और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली बहस थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख बंटू अपने साथियों जगदीश, मडिया और संतोष के साथ कार में बैठकर मौके से भागने लगा। लेकिन रात का अंधेरा और घबराहट उन पर भारी पड़ गई। भागते समय उनकी कार रास्ता भटककर झेतु नाम के व्यक्ति के खेत में बने एक पुराने, बिना मुंडेर वाले कुएं में जा गिरी। कार के कुएं में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। हादसे में संतोष निवासी धुंडकला, मंदसौर और मडिया निवासी कड़वाल, आलीराजपुर की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बंटू और जगदीश को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मृतकों के परिजनों का बयान घटना के बाद 1 मई को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए। उनके अनुसार, हमला अचानक हुआ था और हमलावरों ने उन्हें संभलने या कार से उतरने तक का मौका नहीं दिया। पुलिस की कार्रवाही पुलिस ने इस मामले में दीपक, मुकेश, बबलू, विनोद, थाऊसिंह, तोलसिंह, मोहब्बत, कालिया और राकेश जो की तरसिंगा गांव के रहने वाले है इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले पर चश्मदीद का कहना है कि करीब दो महीने पहले एक मामूली विवाद हुआ था, जो समय के साथ बढ़ता गया और आखिरकार इस हिंसक घटना में बदल गया। टांडा थाना क्षेत्र के प्रभारी संजय रावत के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला गैर-इरादतन हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश और आगे की कार्रवाई जारी है।