Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भारतीय सेना भर्ती में अशोका डिफेंस एकेडमी का जलवा, तीन दर्जन से ज्यादा युवा हुए चयनित

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 15/07/2026 10:19:17 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 15/07/2026 10:19:17 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सुप्रसिद्ध ‘अशोका कोचिंग संस्थान’ द्वारा संचालित अशोका डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने देश सेवा के जज्बे और कड़े अनुशासन की बदौलत भारतीय सेना भर्ती परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सुप्रसिद्ध ‘अशोका कोचिंग संस्थान’ द्वारा संचालित अशोका डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने देश सेवा के जज्बे और कड़े अनुशासन की बदौलत भारतीय सेना भर्ती परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। एकेडमी के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने सेना भर्ती परीक्षा को पास कर क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक परिणाम के आते ही एकेडमी परिसर और सफल विद्यार्थियों के घरों में होली और दीवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है। चारों तरफ मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया जा रहा है। एकेडमी प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर गहरी खुशी जाहिर की है। संस्थान के निदेशक इंजी. विक्रम कसाना, इंजी. राजेश चौधरी व इंजी. योगेश चौधरी ने सफल जांबाजों और उनके गौरवान्वित अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि हमारे विद्यार्थियों के अटूट अनुशासन, दिन-रात की कड़ी मेहनत और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प की जीत है।

आज की मेहनत, कल की वर्दी का नारा हुआ सच : एकेडमी का प्रसिद्ध नारा आज की मेहनत, कल की वर्दी आज इन तीन दर्जन से अधिक युवाओं के लिए सच साबित हो चुका है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि से आने वाले इन युवाओं ने साबित कर दिया है कि अगर सही मार्गदर्शन और पक्का इरादा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। अशोका डिफेंस एकेडमी क्षेत्र में अपने कड़े फिजिकल ट्रेनिंग शेडयूल, उच्च स्तरीय लिखित परीक्षा की तैयारी और अनुशासित माहौल के लिए जानी जाती है। इस ऐतिहासिक रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह संस्थान युवाओं के केवल सपने पूरे नहीं करता, बल्कि उन्हें देश की सीमाओं की रक्षा के लिए कुशल और मानसिक रूप से मजबूत सैनिक के रूप में तैयार करता है। इस बड़ी सफलता के बाद संस्थान और सफल युवाओं को लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।


Featured News