Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 15/07/2026 10:46:42 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 15/07/2026 10:46:42 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारनौंद पुलिस ने कौथ खुर्द गांव में हुई गंभीर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  है।

विस्तार

राजस्थान: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नारनौंद पुलिस ने कौथ खुर्द गांव में हुई गंभीर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। उप.नि. कर्मबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कौथ खुर्द निवासी गुरमीत ने शिकायत दी थी कि 24 जून 2026 को वह मजदूरी से घर लौटकर खाना खाने आया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलौज की। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नारनौंद और बाद में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार रेफर किया गया।

पुलिस ने घायल के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे रिपोर्ट तथा घटनास्थल की जांच के बाद थाना नारनौंद में लड़ाई झगड़ा की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त सोनू पुत्र साधुराम तथा कुलदीप पुत्र साधुराम, दोनों निवासी गांव कौथ खुर्द, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में  पेश किया गया l


Featured News