Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: श्रावण के पहले सोमवार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया शिव अभिषेक, अमर शहीद को दी श्रद्धांजलि

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 04/08/2026 10:25:35 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 04/08/2026 10:25:35 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिवस 01 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में शुरू किये गये सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को द्वितीय दिन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर ग्राम मोलाहेड़ा के पास भगवान शिव का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। 

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिवस 01 अगस्त से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी के नेतृत्व में शुरू किये गये सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को द्वितीय दिन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर ग्राम मोलाहेड़ा के पास भगवान शिव का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व विधायक हंसराज पटेल की लम्बी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की प्रगति की प्रार्थना की गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एड. महेन्द्र सैनी समेत वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, समाजसेवी रतन लाल शर्मा आदि ने पं. केशव शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामाजिक समरसता व जनकल्याण की प्रार्थना की।

 

इस दौरान पं. केशव शर्मा ने विधि विधान से हवन यज्ञ सम्पन्न करवाते हुये बताया कि सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ- साथ नागपंचमी के विशेष अवसर पर राष्ट्रहित व जनकल्याण की भावना के साथ महामृत्युंज्य मंत्र की यज्ञ में आहुतियां दी गई। वहीं दुसरी और ग्राम मोलाहेड़ा स्थित अमर शहीद नायक बहादुर सिंह गुर्जर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान के बाद मार्ल्यापण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। देशभक्ति नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिये सेवा ही संगठन का कार्य हैं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा ध्येय के साथ करना ही लक्ष्य हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना ने कहा कि निरन्तर ऐसी गतिविधियां का आयोजन किया जायेगा।

इस दौरान भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अरूण सैनी, भाजपा नेता इंजी. विक्रम कसाना, शशि मित्तल, एड. महेश सराधना, सचिन गोयल, गजेन्द्र यादव, राजीव शर्मा, प्रदीप ठेकेदार, रतन भैया, राजेन्द्र सैनी, नरेन्द्र हिन्दू, लीलाराम, रोशन लाल, बसंता, श्योराम, रामस्वरूप, भोमसिंह, हरलाल, यादराम, रामसिंह, अमरसिंह, मनोज, बिल्लू, ओमी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलायें मौजूद रही।


Featured News