-
☰
राजस्थान: सैन समाज की सामूहिक बैठक हुई आयोजित, समाज उत्थान पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक सैन समाज की सामूहिक बैठक एवं गोठ कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के उद्देश्य से किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक सैन समाज की सामूहिक बैठक एवं गोठ कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक एकता और समाज के उत्थान के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बाडोलिया का समाज के लोगों द्वारा माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाडोलिया ने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के सभी लोग एक मंच पर आकर सहयोग और एकता का परिचय देते हैं, तभी समाज को आगे बढ़ाने का मजबूत रास्ता तैयार होता है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।
बैठक में सैन समाज के जिला अध्यक्ष रवि सेन, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल, पूर्व अध्यक्ष विष्णु सेन, नवल सेन सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सहयोग और समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
मध्य प्रदेश: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर हुए सख्त
मध्य प्रदेश: थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक की बारीकी से जांच
गुजरात: दर्द से उम्मीद तक, महिलाओं का भरोसा बना सपोर्ट सेंटर
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
हरियाणा: 22 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य हुआ शुरू, लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन
राजस्थान: पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी