-
☰
राजस्थान: गुर्जर शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित, शहीदों को अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक 23 मई को गुर्जर शहीद दिवस के अवसर पर श्री देवनारायण गुर्जर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक 23 मई को गुर्जर शहीद दिवस के अवसर पर श्री देवनारायण गुर्जर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामलाल गुर्जर संडीला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वर्ष 2008 के आंदोलन को याद करते हुए शहीद हुए 73 समाजजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि 23 मई 2008 को गुर्जर समाज अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरा था, जिसमें समाज के कई सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। सभा में बताया गया कि लंबे संघर्ष और प्रयासों के बाद समाज को आरक्षण प्राप्त हुआ, जिससे MBC वर्ग के युवाओं को विभिन्न सरकारी पदों पर अवसर मिले। इस दौरान स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के नेतृत्व और उनके योगदान को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर बाबूलाल गुर्जर सोनवा, रामनरेश गोहरपुरा, सुरेश हरसल सोरण, रतीराम गुर्जर अमीनपुरा, शंकर लाल गुर्जर, निर्मल गुर्जर, सुनील गुर्जर, महावीर गुर्जर, अभिनव गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर हुए सख्त
मध्य प्रदेश: थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक की बारीकी से जांच
गुजरात: दर्द से उम्मीद तक, महिलाओं का भरोसा बना सपोर्ट सेंटर
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
हरियाणा: 22 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य हुआ शुरू, लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन
राजस्थान: पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी