-
☰
उत्तर प्रदेश: 12 घंटे में चोरी हुआ का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में थाना नांगल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में थाना नांगल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थाना नांगल का कार्यभार संभालते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार एक्शन मोड में नजर आए और अपनी पहली बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को सोहनवीर पुत्र जनेश्वर निवासी ग्राम भरतपुर थाना नांगल ने अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना नांगल पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कप्तान अभिनंदन सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 22 मई को संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम खजूरवाला के पास सर्विस रोड से दो आरोपियों आर्यन कश्यप और आर्यन धीमान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद कीं, जिनमें एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस और दूसरी सुपर स्प्लेंडर बाइक शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान इलाकों और जंगलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें राह चलते लोगों को बेच देते थे। एक बाइक उन्होंने ग्राम टपराना से और दूसरी नांगल क्षेत्र के जंगल इलाके से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नांगल पुलिस की सराहना करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा की है।
मध्य प्रदेश: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर हुए सख्त
मध्य प्रदेश: थाने पहुंचे एसपी, रिकॉर्ड से लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं तक की बारीकी से जांच
गुजरात: दर्द से उम्मीद तक, महिलाओं का भरोसा बना सपोर्ट सेंटर
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
हरियाणा: 22 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य हुआ शुरू, लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन
राजस्थान: पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी