Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हुआ संपन्न

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 13/07/2026 12:07:56 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 13/07/2026 12:07:56 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: समीपवर्ती ग्राम पनियाला स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में शिव परिवार एवं संकटमोचन हनुमान जी की मूर्तियों की वैदिक विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। महोत्सव के दौरान पिछले पांच दिनों तक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ और वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं शांडिल्य धाम (नांगल चौधरी) के प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक संत उदय नारायण जी महाराज के सान्निध्य में मूर्तियों की स्थापना की गई। प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा।

पूरे धार्मिक अनुष्ठान का संचालन खेड़की वीरभान के पंडित मुकेश शास्त्री ने मुख्य आचार्य के रूप में किया। उनके निर्देशन में ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का वास एवं प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण कराया। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर परिसर में शिव विवाह का संगीतमय आयोजन किया गया। भजनों और शिव विवाह की प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और भक्ति में सराबोर होकर नृत्य किया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भंडारे का वितरण किया गया। इस अवसर पर पनियाला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूरणमल गुरुजी, रामावतार लंबरदार, रामेश्वर भगत, चंगाराम भगत, हनुमान रावत, अशोक रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Featured News