-
☰
राजस्थान: शिक्षा व्यवस्था सुधार की करी मांग, मुख्यमंत्री के नाम का दिया ज्ञापन
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान, राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम योगेष सिंह देवल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षक पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं, लेकिन रिक्त पदों, स्थानांतरण, पदौन्नति, आधारभूत सुविधाओं की कमी तथा प्रशासनिक विसंगतियों के कारण शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि रिक्त शिक्षक एवं प्रधानाचार्य पदों पर शीघ्र भर्ती एवं पदौन्नति की जायें, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नियमित एवं पारदर्शी नीति के तहत किये जायें, लंबित डीपीसी आयोजित कर समय पर पदौन्नति दी जायें तथा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की रीट संबंधी विसंगतियों का व्यावहारिक समाधान किया जायें। इसके अतिरिक्त जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, लंबित पेंशन, जीपीएफ, मेडिकल एवं अन्य वित्तीय प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ कम करने, छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति, प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट कक्षा एवं इंटरनेट सहित आईसीटी संसाधन उपलब्ध कराने तथा सेवा संबंधी प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जिला स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से छात्रहित एवं शिक्षा के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस दौरान जिला सभाध्यक्ष पुष्कर रावत, अध्यक्ष हजारी लाल गुर्जर, सभाध्यक्ष हवासिंह गुर्जर, महावीर प्रसाद यादव, हरिराम मीना, प्रकाश सूद, विनोद रावत, रणवीर रावत, हरदान रावत, ओमप्रकाश रावत, इंद्रकुमार, दीनाराम जांगल, राजेंद्र मीना सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत